Thursday , 29 October 2026

12वी कक्षा की परीक्षा देने पहुंचा न्यायिक हिरासत में बंद छात्र

 हरियाणा में 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। फतेहाबाद के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बने परीक्षा सेंटर पर हिसार जेल से एक छात्र परीक्षा देने पहुंचा जोकि परीक्षा सेंटर पर मौजूद स्कूली छात्रों में चर्चा का विषय बना रहा।
परीक्षा सेंटर के सुप्रिडेंट रामकुमार ने बताया कि हिसार जेल से इस छात्र को पुलिस सुरक्षा में यहां लाया गया है। छात्र सुमित फतेहाबाद का रहने वाला है और पिछले कुछ समय से एक मामले में हिसार जेल में न्यायिक हिरासत में बंद है। आज शुरू हुई बोर्ड परीक्षा के चलते आरोपी छात्र 12वीं कक्षा (ओपन) का अंग्रेजी विषय की परीक्षा देने पहुंचा। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी छात्र ने परीक्षा दी। परीक्षा सेंटर सुप्रिडेंट ने बताया कि छात्र की अन्य विषयों की परीक्षा भी इसी तरह पुलिस की कड़ी सुरक्षा में दिलवाई जाएंगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *