Sunday , 1 November 2026

124 दिन बाद भी नौकरी की आस लगाए बैठें है बर्खास्त PTI टीचर्स, सरकार को दे रहे चेतावनी

नौकरी बहाली की मांग को लेकर बीते चार माह से धरने और अनशन पर बैठे शारीरिक शिक्षको में दिन पर दिन सरकार के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। लघु सचिवालय परिसर के बाहर धरने पर बैठे इन पीटीआई ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बड़े आंदोलन की चेतावनी तक दे डाली। इनका कहना है कि अगर जल्द सरकार ने उन्हें वापस नौकरी पर नहीं लिया। तो वो सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे। जिसकी जिम्मेदार खुद हरियाणा की सरकार होगी। संघ के जिला प्रधान रामपाल अत्रि ने कहा कि पीटीआई की नौकरी बहाली को लेकर मुख्यमंत्री ने उन्हें पूरा आश्वासन दिया था, जिसमें दो सप्ताह में समस्या के समाधान की सहमति बनी थी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। 

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने सरकार से मांग की है कि सरकार होने वाली मंत्रीमंडल की बैठक में शीघ्र पीटीआई की नौकरी बहाल करने का फैसला ले। शारीरिक शिक्षक नेताओं ने सरकार से मामले को जल्द सुलझाने की अपील करते हुए इंसाफ मिलने तक संघर्ष जारी रखने का एलान किया। उन्होंने बताया कि सरकार उनके प्रति असंवेदनशील रवैया अपनाए हुए है। जबकि वह आर्थिक और मानसिक वेदना से गुजर रहे है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *